आपरेशन मुस्कान में बरामद किये गये 21 मोबाइल लोगों को लौटाये गये

आपरेशन मुस्कान में बरामद किये गये 21 मोबाइल लोगों को लौटाये गये

अमरेन्द्र मिश्र
आरा। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के कार्यालय में शनिवार को ऑपरेशन मुस्कान के तहत 21 लोगों का गुम हुए मोबाइल को असली धारकों को सुपुर्द किया गया। इस दौरान अपने खोए मोबाइल को पाकर इन लोगों की खुशियां देखते ही बन रही थीं। अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी भोजपुर ने सभी लोगों को अपने हाथ से उनको मोबाइल प्रदान किया।इस मौके पर लोगों ने भोजपुर के एसपी और पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देते हुये कहा कि इन लोगों के मेहनत के फलस्वरूप खोया हुआ एवं चोरी हुआ उनका मोबाइल दोबारा वापस मिला है। वहीं एसपी ने कहा कि लगातार भोजपुर पुलिस लोगों की सेवा में तत्पर है। इसी के तहत ऑपरेशन मुस्कान की शुरुआत पिछले दिनों की गई थी जिसके माध्यम से गुम हुए और चोरी किए गए मोबाइल को बरामद कर असली मालिक को सपोर्ट किया जाता है। इसके लिए लगातार हमारी टीम काम कर रही है और मोबाइल बरामद कर लोगों को वापस करने का काम कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA