Homeआराभाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के सम्बोधन का सीधा प्रसारण

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के सम्बोधन का सीधा प्रसारण

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के सम्बोधन का सीधा प्रसारण

अमरेन्द्र कुमार मिश्र
आरा। विकसित भारत संकल्प यात्रा भोजपुर जिला के बड़हरा विधानसभा के कायमनगर, खेसरहिया और संदेश विधानसभा के खनगाँव मे पहुँचा। बड़हरा विधानसभा के कायमनगर में संकल्प यात्रा का स्वागत विधानपार्षद प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह सहित भाजपा नेताओं, कार्यकताओंं और आम जनता के द्वारा किया गया। वहीं कायमनगर और खनगाँव मे सभा का आयोजन हुआ। सभा में मोदी गारंटी गाड़ी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनता और लाभार्थियों का संबोधन को सैकड़ो लाभार्थियों, कार्यकताओं द्वारा सुना देखा गया। संदेश विधानसभा के खनगाँव में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में विकसित भारत सकंल्प यात्रा का स्वागत और समारोह किया गया। इस दौरान मोदी गारंटी गाड़ी के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। समारोह के दौरान बैंक द्वारा ऋण, गैस वितरण, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कायमनगर जनसभा को संबोधित करते हुए विधान पार्षद प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के देश को विकसित करने का संकल्प तभी पूरा हो सकता है। जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े ब्यक्ति का विकास हो और आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सबका विकास हो रहा है। केन्द्र सरकार की सारी योजनाएँ लाभार्थियों के घर तक पहुंच रहा है। वहीं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश को विकसित करने का संकल्प 2047 से पहले पूर्ण होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मोदी गारंटी वाली गाड़ी देश की जनता को विकसित करने का मोदी की गारंटी दे रहा है। आज हमारा देश पाँचवी अर्थव्यवस्था देश बन गया है और बहुत ही जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था देश बन जाएगा। सभी गरीबो को लाभ प्राप्त हो रहा है। खनगाँव मे जनसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे देश बढ रहा है। आज विश्व स्तर पर देश का मान-सम्मान बढा है।केन्द्र सरकार की सारी योजनाएँ देश और देश के लोगो का विकसित बनाने की गारंटी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला प्रभारी ई. धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी गारंटी गाड़ी के माध्यम से लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हो रहा है।जिस लाभार्थी को योजना का लाभ प्राप्त नही हुआ है वे मोदी गारंटी गाड़ी के पास आ कर आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, मुद्रा लोन, कौशल विकास योजना आदि का लाभ प्राप्त कर सकते है।कायमनगर और खेसरहिया मे मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, महेश पासवान, मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, जिलापार्षद रवीन्द्र रजक, कृष्णमोहन श्रीवास्तव, शैलेश गुड्डू, सतीश गुप्ता, कौशलेन्द्र सिंह, सुगंधा सिंह, संजय राय, लाल बिहारी सिंह, विकास सिंह और खनगाँव में भाजपा नेता रामदिनेश यादव, शालिनी सिंह, सबिता सिंह, निशांत सिंह सेंगर, मनीष तिवारी सहित सैकडो़ लाभार्थी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read