Homeआरासहारा इण्डिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के धरनार्थियों ने डीएम को सौंपा मांग—पत्र

सहारा इण्डिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के धरनार्थियों ने डीएम को सौंपा मांग—पत्र

सहारा इण्डिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के धरनार्थियों ने डीएम को सौंपा मांग—पत्र

अमरेन्द्र कुमार मिश्र
आरा। सहारा इण्डिया के सभी खाताधारको व निवेशको के मूलधन राशि सूद सहित वापस करने को लेकर सहारा इंडिया संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार को भोजपुर जिला पदाधिकारी के समक्ष जेपी स्मारक के पास धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना की अध्यक्षता राजीव रंजन तथा संचालन भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व सहारा इंडिया संघर्ष मोर्चा के संयोजक क्यामुद्दीन अंसारी ने किया। धरना में विश्व भारती जन सेवा के लोग भी शामिल हुए।संयोजक क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि धरना कि मुख्य मांग थी कि सभी सहारा इंडिया के खाताधारकों के मूल-धन सूद सहित लौटाइ जाये। सहारा इंडिया की पुरी संपत्ति को सरकार निलाम कर उससे होने वाली आय और सहारा सेवी मे जमा 24700 करोड़ रुपया मिलाकर सभी निवेशकों को उनके रुपये का भुगतान की जाये तथा सहारा इंडिया के ऐजेन्टों और कर्मचारियों का बकाया का भुगतान सरकार शीघ्र करें। वहीं धरना को संबोधित करते हुए श्री अंसारी ने कहा कि कार्पोरेट परस्त मोदी के सरकार के समय देश का रुपया लेकर बड़े बड़े कार्पोरेट विजय माल्या से लेकर नगर व मोदी तक देश से भाग रहे है। सहारा इंडिया फ्राड और सरकार की गलत नीतियों की वजह से गरीब, मजदूर, रेवड़ी-पटरी वाले दाने दाने के लिए विलख रहे है। ऐसी भयावह हालात मे सरकार सहारा इंडिया की पुरी संपत्ति निलाम कर निवेशकों का रुपया शीघ्र लौटाए। माले नेता ने कहा कि सुप्रिम कोर्ट ने छोटे निवेशकों के रुपये लौटाने के लिए 5000 करोड़ रुपया रिलिज किया था पर उस रुपये का बंदरबांट जारी है। वहीं धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य राजु यादव ने कहा कि सहकारिता मंत्री आमित साह जुमलेबाज है। यह जुमलेबाजों की सरकार चल रही है। मोदी सरकार सिर्फ आंदोलन से डरती है। आप अपने आंदोलन के बल पर ही सरकार से पैसा वापस ले सकते है। वहीं जे.पी.स्मारक पर इस धरना कि लिए नियुक्त मजिस्ट्रेट ने धरना स्थल पर आकर मांग-पत्र लीं। इस धरना मे शामिल प्रमुख लोगों मे भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य विजय ओझा, भोजपुर व्यवसाई संर्धष मोर्चा के कार्यालय सचिव कृष्ण रंजन गुप्ता, भाकपा माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम, विश्व भारती जन सेवा के सियाराम यादव, सुरेन्द्र प्रसाद, सहारा इंडिया संघर्ष मोर्चा के सह संयोजक राजु प्रसाद, मनोज कुमार सिन्हा, कौशल कुमार, मनोज कुमार तिवारी, निलम देवी, राजकुमारी देवी, विमला देवी, सबीना खातुन, विष्णु मोहन श्रीवास्तव, बालमुकुंद चौधरी, वार्ड पार्षद फैज अहमद (राजन) राजेन्द्र यादव, गणेश कुशवाहा, उषा देवी सहित अन्य कई उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read