धूमधाम से मनायी गयी नेता जी की जयन्ती
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर कार्यक्रम हुआ जिसका नेतृत्व सपा नेता शेखर शर्मा ने किया। कैम्प कार्यालय बाबू लाल चौराहे पर कार्यक्रम किया गया। शेखर शर्मा के नेतृत्व में सभी नेताओं ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नेता जी अमर रहे के नारों के बीच केक काटकर नेताजी की जयंती धूमधाम से मनाई।
सपा नेता शेखर शर्मा ने कहा कि आज हमने केक काटकर और माल्यार्पण कर नेता जी को याद किया है लेकिन नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें। नेताजी ने गरीब, किसान, नौजवान, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की आवाज़ को बुलंद किया। कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, किसानों की कर्जमाफी ये सब नेताजी की ही देन है।
पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा नेताजी ने हमेशा सामाजिक न्याय और भाईचारे की राजनीति की। उन्होंने कभी जाति-धर्म नहीं देखा, सबको साथ लेकर चले। समाजवादी पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम नेता जी ने ही किया था। आज हम सबको उनके सपनों को पूरा करने के लिए एकजुट होना है। मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि नेता जी का जीवन संघर्ष से भरा था। एक छोटे से गांव से उठकर वो देश के रक्षा मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने पिछड़ों और गरीबों को राजनीति में पहचान दिलाई। नेता जी जैसा नेता सदियों में एक बार पैदा होता है। हम सब उनके विचारों को आगे बढ़ायेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, मधुसूदन कुशवाहा, आमिर खान, लालमन यादव, नेहा वर्मा, सन्ने, श्रीकृष्ण, इरफान रेनू, सूर्य प्रकाश, सुनील, जीशान, रवि राजपूत, देवकी नंदन, शरीफ सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।











