Homeबांदाधूमधाम से मनायी गयी सन्त तारण स्वामी की जयन्ती

धूमधाम से मनायी गयी सन्त तारण स्वामी की जयन्ती

धूमधाम से मनायी गयी सन्त तारण स्वामी की जयन्ती

रूपा गोयल
बांदा। तारण तरण दिगंबर जैन समाज ने 108 मंडलाचार्य गुरु तारण स्वामी की 575वीं जन्म जयंती मनाई गई। सुबह से ही चौत्यालय जी में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। जिनवाणी की आरती की, मंडलाचार्य 108 तारण स्वामी के उपदेशों को मनन किया और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सुबह सबसे पहले महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में ध्वज लेकर भजन कीर्तन करते हुए प्रभातफेरी निकाली, फिर चौत्यालय में जिनवाणी आरती करते हुए भजन कीर्तन के साथ पूजा पाठ और मंदिर विधि हुई शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए जो देर रात तक चले। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से आचार्य गुरु 108 तारण स्वामी के जीवन पर नृत्य नाटिका हुई तथा उनके द्वारा रचित 14 ग्रंथों का नाटक के माध्यम से मंचन हुआ। इस अवसर पर दिनेश मोइया, प्रकाश जैन, मुकेश जैन, योगेश जैन, दिनेश जैन, मिलन जैन, राहुल जैन, सौरभ जैन, अजय जैन आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read