Homeरायबरेलीएफसीआई की राज्यस्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न

एफसीआई की राज्यस्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न

एफसीआई की राज्यस्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न

संदीप पाण्डेय
रायबरेली। भारतीय खाद्य निगम उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक वाराणसी में सम्पन्न हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश के चैयरमैन व मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल और भारतीय खाद्य निगम उत्तर प्रदेश के महाप्रबंधक हरविंदर सिंह धालीवाल के साथ-साथ निगम के सभी सदस्यों ने खाद्य वितरण प्रणाली सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। उसकी गुणवत्ता को उच्च स्तरीय बनाने के लिए लोगों ने अपने-अपने विचार भी प्रकट किये। भारतीय खाद्य निगम उत्तर प्रदेश के सदस्य व रायबरेली निवासी लव कुमार मिश्रा का महाप्रबंधक हरविंदर सिंह धालीवाल ने बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर लव कुमार मिश्रा ने निगम को और मजबूती प्रदान करने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किये। बैठक से निकलने के बाद लव कुमार मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के सभी आम जनमानस से अपील की और कहा कि यदि किसी को भी राशन मिलने में परेशानी हो रही हो, समय पर उठान न हो रहा हो, कम राशन दिया जा रहा हो या फिर कोटेदारों को एफसीआई से कोई समस्या हो तो तत्काल हमें इस नंबर पर सूचना दें। इसमें जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को और सरल बनाने का प्रयास किया जाएगा। लव कुमार मिश्रा ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों को भी सूचित किया जाएगा। यदि उनकी भी लापरवाही दृष्टिगत हुई तो उनको भी बख्शा नहीं जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read