Homeबाराबंकीसहस्त्रार्जुन का धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव

सहस्त्रार्जुन का धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव

सहस्त्रार्जुन का धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी।जायसवाल धर्मशाला मंदिर में जायसवाल समाज द्वारा राधेश्याम वैद्य की अगुवाई में अपने कुलदेवता आराध्य राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन देव भगवान का जन्मोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। जायसवाल समाज के लोगों ने पूजा अर्चना कर अपने इष्ट देवता को माला प्रसाद अर्पण किया। उन्होंने कहा कि दीपदान यज्ञ हवन का बहुत बड़ा महात्म है। सभी को नित्यप्रति हवन पूजन अवश्य करना चाहिये। सुशील जायसवाल ने भगवान को माल्यार्पण किया तथा सामूहिक रूप से भजन किया गया। समाज सेविका राधिका जायसवाल ने कहा कि आज समाज को नारी सम्मान के लिए कठोर कदम उठाना चाहिए। निर्धन कन्याओं के विवाह करवाना चाहिए जिसके लिए हम समाज के साथ है। राजेश जायसवाल ने भगवान का तिलक कर पुष्पांजलि अर्पण की और कहा कि समाज व देश के कार्यो के लिए आज के युवा एवं नारीशक्ति को आगे लाने की आवश्यकता है। उपस्थित लोगों ने भगवान के जयकारे लगाकर शंख ध्वनि किया जिससे सारा प्रांगण गुंजायमान हो गया। मंदिर में प्रसाद एवं चरणामृत वितरित कर शुद्ध सात्विक जलपान कराया गया। कार्यक्रम में सूर्यप्रकाश जायसवाल, विजय जायसवाल, शुभांशु जायसवाल, आदित्य जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, राधिका जायसवाल, मधु जायसवाल, कंचन, लक्ष्मी,श्रद्धा, कृष्ण कांत, संजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read