दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत , पांच घायल

दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत , पांच घायल

पुलिस की सक्रियता से बड़ी अनहोनी होने से टली
आकाश कुमार
खीरो (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के तिवारिन खेड़ा गांव के पास दो बाइको में आमने सामने भिड़ंत हो गयी । जिसमे पांच लोग घायल हो गए । पुलिस ने घायलों को सीएचसी खीरो पहुंचाया । जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । खीरो कस्बा निवासी इकरामुद्दीन 25 वर्ष घर से जैनापुर गांव जा रहे थे । जैसे ही वह तिवारिन खेड़ा के पास पहुंचा । तभी सामने से आ रहे कुलदीप 22 वर्ष निवासी कुम्हारन खेड़ा की बाइक से आमने सामने टक्कर हो गयी । जिसमे एक बाइक का चालक इकरामुद्दीन व दूसरी बाइक का चालक कुलदीप व सुभाष 20 वर्ष , अंकुश 17 वर्ष व नितेश 5 वर्ष सड़क पर गिरकर घायल हो गए । वही पाहो बैंक चेकिंग के लिए जा रहे एस आई सुधीर पांडेय को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वह आनन फानन में मौके से पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी खीरो पहुंचाया । जहां से कुलदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । अगर ग्रामीणों की माने तो मौके से पहुंचे सुधीर पांडेय एस आई की सक्रियता से घायलों की जान बच पाई है क्योंकि काफी देर से वहां मौजूद लोग एम्बुलेंस को फोन कर रहे थे लेकिन एम्बुलेंस व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंच पा रही थी । जिसको देखते हुए मौके से पहुंचे एस आई सुधीर पांडेय बिना विलंब किए अपनी जीप से घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । वही अगर देखा जाय तो पुलिस पर घटना स्थल पर देरी से पहुँचने के आरोप लगते रहे है लेकिन एस आई सुधीर पांडेय की इस कार्यशैली से ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रशंसा की जा रही है । प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है । तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA