मेहनगर में दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
92 धावकों में 20 को किया गया पुरस्कृत
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। मंगई नदी गढ़ियहवा घाट शेखूपुर मेहंनगर में 1600 मीटर की नि:शुल्क दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन मनोज यादव व मेजर बलजीत यादव द्वारा किया गया। जिसका उद्घाटन कृष्णा चौरसिया और अंगद यादव के द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आजमगढ़, अमेठी, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, बलिया, बनारस, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, अंबेडकरनगर, मऊ, पटना और छपरा से आए 92 धावकों ने दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम 20 धावकों को पुरस्कार वितरित किया गया। 4 मिनट 18 सेकंड में प्रथम आने वाले धावक सुनील राजभर को साइकिल, द्वितीय धावक रोहित कुमार को फर्राटा पंखा, तृतीय धावक किशन चौहान को सीलिंग फैन, चौथे धावक आकाश सिंह को रूम हिटर, 4वें धावक बालेश्वर बिंद को प्रेस व 15 अन्य धावकों को जर्सी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में मोनू यादव, सप्पी भाई, जगदीश यादव, आशीष पाल, राजन सरोज, मिथिलेश यादव, प्रवेश यादव, नीतीश यादव, पवन कुमार, विजय यादव, करन सरोज, कृष्णा यादव, प्रदुम यादव, ज्वाला चौहान, अभय सरोज, दीपक सरोज, रितिक यादव, विजय यादव, रितेश यादव, विराट मोनू गोंड, पन्ना यादव, निशि चौहान, आदित्य चौहान, आनन्द चौहान, अंकित यादव, चंदू यादव, आकाश यादव, चंद्रेश सरोज, दुर्गेश यादव, मंतोष यादव, शिवपाल यादव के साथ अन्य कमेटी के सभी सदस्यों का बहुत योगदान रहा। गुरुकुल लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटर शेखूपुर मेंहनगर आजमगढ़ का भी अच्छा सहयोग मिला।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











