दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ समापन
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
दिबियापुर, औरैया। शुक्रवार को ग्राम गहेसर स्थित शक्ति पीठ माता महामाई के मंदिर में लगने वाले मेले में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन समाजसेवी डीके चतुर्वेदी के द्वारा संपन्न हुआ समापन सत्र में प्रदेश सचिव सुमन चतुर्वेदी एवं अभिषेक पाण्डेय के मार्गदर्शन में हुआ।
प्रदेश सचिव सुमन चतुर्वेदी ने बताया कि 2016 से प्रतिवर्ष महामाई के मेले में नवदुर्गा में अष्टमी और नवमी में दो दिवसीय निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में उपस्थित डॉक्टरों के द्वारा मेले में आए हुए लोगों को प्राथमिक चिकित्सा निःशुल्क दी जाती है। शिविर में दो दिवस में एक सैकड़ा से अधिक लोगो को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। मेले में आए हुए कुछ भक्तो को बी पी और सरदर्द के अलावा चोट की भी समस्या हुई जिसको शिविर में उपस्थित डाक्टरों की टीम के द्वारा मरीजों को इलाज मुहैया करवाकर उपयुक्त परामर्श दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम शंकर चतुर्वेदी ने संस्था की समस्त टीम की सराहना की और आगामी नवरात्रों में व्यवस्था को और भी जिलों में शुरू करने का विचार करने को कहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ममता ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। ब्लॉक अध्यक्ष चित्रा के साथ 20 लोगों ने शिविर में सहयोग किया। शिवानी, शिवांगी, ज्योति, प्रतिभा, प्रीति, पूजा, विजय कुमार, कनक, रानी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











