मकान गिरने से महिला की हुई मौत
अत्यधिक बारिश झेलने से कमजोर हो गया कच्चा मकान
सुबोध कुमार
किशनी, मैनपुरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव में उस समय हड़कंप मच गया जिस समय गांव में स्थित कच्चा मकान अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। मकान गिरते ही उसके नीचे सो रही एक वृद्ध महिला दब गई। मकान गिरने की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। महिला को जब तक बाहर निकला तब तक महिला की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहरा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के गांव ऊंचा इस्लामाबाद से जुड़ा है।जानकारी के अनुसार गांव में बलवंत सिंह शाक्य का कच्चा मकान है। वह अपनी जीविका चलाने के लिए हाथों पर देशी टेटू, लिखाई आदि का काम मेले में जाकर करते है। उनके तीन बेटियां और एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो गई है और एक बेटा कहीं बाहर पढ़ाई कर रहा है। वह अपनी जीविका चलाने के लिए किसी मेले में दुकान लगाने के लिए गए थे और उनकी पत्नी गीता देवी पत्नी बलवंत सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष घर पर अकेली थी। वह कल शाम खाना खाकर अपने मकान में सो गई। तभी अचानक रात लगभग 4 बजे उनका कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़ा जिसमें वह दब गई। मकान के गिरने की तेज आवाज सुन आस—पास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ पहुंचे जब तक उन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकला तब तक उनकी मौत हो गई।मकान गिरने की जानकारी होते ही मौके पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










