ब्रह्मदेव आश्रम को लेकर निर्माण कम्पनी ने जानी लोगों की राय

ब्रह्मदेव आश्रम को लेकर निर्माण कम्पनी ने जानी लोगों की राय

सुबोध कुमार
मैनपुरी। जनपद के बेवर से होकर गुजर रहे इटावा बरेली हाईवे के चौड़ीकरण में निर्माण की जद में आ रहे फर्रुखाबाद रोड स्थित ब्रह्मदेव आश्रम को तोड़ने को लेकर सोमवार देर शाम पहुंचे निर्माण कंपनी कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मंशा को जाना। स्थानीय लोग वर्षों पुराने ब्रह्मदेव आश्रम को तोड़ने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कंपनी के सामने कोई दूसरा रास्ता निकालकर निर्माण कार्य करने की बात कही है जिससे लोगों की श्रद्धा को ठेस न पहुंचे। वहीं कंपनी प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार मंदिर के स्थान पर नवीन मंदिर बनाकर देने का प्रस्ताव दे रही है लेकिन निर्माणकार्य स्थानीय लोगों की आम सहमति पर ही किया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए निर्माण कंपनी सूर्या कंस्ट्रक्शन की जेंडर एक्सपर्ट विनीता त्रिपाठी ने बताया कि बेवर क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड पर ब्रह्मदेव आश्रम है जो हाईवे चौरीकरण में आ रहा है जिसको तोड़े जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है।स्थानीय लोगों के विचारों को लेकर विभाग को अवगत कराया जाएगा। सरकार से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उसी के आधार पर कंपनी आगे काम करेगी। स्थानीय लोगों की आस्था इस बेहद पुराने मंदिर से जुड़ी हुई है। मामले में स्थानीय मंदिर में रहने वाले साधू अवधेशानंद का कहना है कि मंदिर बेहद पुराना है तोड़ने से इसका पूर्व वैभव नष्ट होगा। कंपनी कोई दूसरा रास्ता तलाशे। राम सिंघासन दुबे ने बताया कि कंपनी कर्मचारियों के माध्यम से वे अपनी बात सरकार तक पहुंचा रहे हैं। उम्मीद है स्थानीय लोगों की आस्था को ध्यान में रखा जाएगा। स्थानीय श्रद्धालु होरीलाल ने बताया कि आसपास के निवासी मंदिर तोड़े जाने के पक्ष में नहीं है। सरकार इस बात को समझे। स्थानीय मंदिर के पास रहने वाले राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वर्षों से लोग इस मंदिर को श्रद्धा की नजर से देख रहे हैं। वर्ष में एक बार यहां मेले का भी आयोजन होता है। ऐसे में सरकार दोबारा सर्वे कराकर कोई वैकल्पिक रास्ता निकाले।निर्माण कंपनी की जेंडर एक्सपर्ट विनीता त्रिपाठी ने स्थानीय लोगों किसी मंशा से विभाग को अवगत कराने की बात कही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला