Jaunpur News : रेलवे मरम्मत कार्य के लिये भण्डारी स्टेशन-चौकियां मार्ग बन्द
विपिन सैनी
जौनपुर। भण्डारी रेलवे स्टेशन से चौकियां धाम मार्ग को जाने वाले रसूलाबाद चुंगी पुलिया के ऊपर निर्माण कार्य हेतु रास्ता दोनों तरफ से बंद किया गया है। जानकारी के अनुसार भण्डारी स्टेशन मास्टर उदय सिंह ने बताया कि पुलिया के ऊपर रेलवे लाइन बिछी होने के कारण नीचे हिच्चे का पाइप लोहे के चद्दर जर्जर होने के कारण खराब हो चुके हैं। जल्द ही इसे दुरुस्त किया जाएगा। कार्य पूरा होने पर रास्ता पूर्ण रूप से आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













