रूबी योगा क्लासेज का हुआ शुभारम्भ, योग से स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। मलिकमऊ स्थित जवाहर विहार कॉलोनी में रूबी योगा क्लासेज का शुभारंभ एवं उद्घाटन समारोह हुआ। स्वामी रामदेव के आशीर्वाद से शुरू हुई योग कक्षाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महिला राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. दिव्य दीप्ति ने मार्गदर्शन किया।
मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश पूर्वी के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने योग के महत्व और इसके माध्यम से समाज को स्वस्थ बनाने के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रायबरेली की जिला महिला प्रभारी उषा मौर्य और मीरा सिंह मौजूद रही। समारोह में कई योग प्रशिक्षिकाओं और महिलाओं ने सहभागिता किया। तृप्ति शुक्ला, महिमा अग्रवाल, नीलू सिंह, शालिनी सिंह, रंजीता, विजेता चांदनी, पूजा चौरसिया सहित अन्य महिलाओं ने आयोजन में सहयोग किया। इस दौरान योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने और अधिक से अधिक लोगों को योगाभ्यास से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
क्लासेज की संचालिका रूबी सिंह ने योग एवं सेवा कार्यों में सहयोग देने के लिए अपने सास-ससुर, पति सुरेंद्र सिंह और दोनों बेटियों के प्रति आभार जताया। साथ ही कहा कि परिवार के सहयोग, अतिथियों के मार्गदर्शन और महिलाओं के उत्साह से इस नई पहल को गति मिली है। उन्होंने महिलाओं से रूबी योगा क्लासेज में पंजीकरण कराकर योगाभ्यास से जुड़ने की अपील किया। उक्त अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।











