एनएसपीएस लालगंज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
तेजस टूडे सं.
मो. परवेज
लालगंज, रायबरेली। न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल लालगंज में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओ विद्युत विभाग सुरेंद्र कुमार सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमल पटेल, लालगंज कोतवाल प्रमोद सिंह व विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने ध्वजारोहण एवं ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रधानाचार्य ने अतिथियों को बैच लगाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट द्वारा खेल भावना एवं अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विगत 1 नवम्बर से विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही थीं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी आयु वर्ग के खेलों में बढ़- चढ़ कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी विनर एवं रनर प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने अपने अनुभव साझा किये। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का विनर अज़ाद हॉउस एवं रनर राधाकृष्णन हॉउस घोषित हुआ।
पुरस्कार वितरण के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये। इस दौरान विद्यालय में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता के विनर एवं रनर को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्य ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ शशिकांत शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सजग रहते हुए परीक्षाओं में पूरी तन्मत्यता व ईमानदारी से लग जाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा अवन्तिका, नव्या, सिद्धि व छात्र अमर ने किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने में विद्यालय की कोर्डिंनेटर कविता शर्मा, प्रियांशी, अनूप, शशांक, कोमल, पूर्णिमा, दीपमाला, खेल शिक्षक अजय कुमार, संदीप कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षकाओं एवं स्टूडेंट कौंसिल के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।











