Homeरायबरेलीसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टरों को दिये गये गुलाब एवं ग्रीटिंग कार्ड

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टरों को दिये गये गुलाब एवं ग्रीटिंग कार्ड

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टरों को दिये गये गुलाब एवं ग्रीटिंग कार्ड

हरचन्दपुर के स्कूली बच्चों ने मनाया डॉक्टर्स डे
तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
हरचंदपुर, रायबरेली। बाबू एल.पी.एस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने डॉक्टर्स डे को विशेष तरीके से मनाया। छात्रों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्कूल में आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड और पोस्टर बनाये।
बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद सभी डॉक्टरों को लाल गुलाब और अपने हाथों से बनाये ग्रीटिंग कार्ड भेंट किये। स्तुति, उमैमा, अंशिका, आयुषी तिवारी समेत कई छात्र-छात्राओं ने डॉक्टरों के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम, डॉ. सचिन निगम, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. पूनम गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को बच्चों ने सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना श्रीवास्तव ने कहा कि डॉक्टर समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। वे अस्वस्थ व्यक्तियों को अपने अनुभव से स्वस्थ जीवन प्रदान करते हैं। डॉक्टर्स डे हर वर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है। कार्यक्रम में विद्यालय के विशिष्ट सलाहकार विकास श्रीवास्तव, अभय कश्यप सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read