त्योहारों के मद्देनजर सीओ सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च

त्योहारों के मद्देनजर सीओ सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जनपद में त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सीओ सिटी शिव नारायण वैस ने थाना कोहंडौर क्षेत्र में रूट मार्च व भ्रमण किया। साथ ही संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये। संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं सतत पेट्रोलिंग के लिए ड्यूटी को सुदृढ़ करने के निर्देश। इस दौरान पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का संदेश देने हेतु पैदल मार्च किया गया जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो एवं असामाजिक तत्वों में कानून का भय बना रहे। संबंधित को ताजिया जुलूस मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने व संवेदनशील/अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस उपस्थिति बढ़ाने तथा निगरानी तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिये गये और जनपदवासियों से अपील की गयी कि वे मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA