30 तक गन्ना सर्वे से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण करायेंः सचिव
अमित त्रिवेदी
हरदोई। सहकारी गन्ना विकास समिति लि. (गेट) के कार्यालय परिसर में पेराई सत्र 2023-24 हेतु गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शनी मेले का शुभारम्भ विधायक प्रभाष कुमार (विधानसभा क्षेत्र साण्डी) ने किया। मेले के शुभारम्भ पर जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता, गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह व विभागीय अधिकारी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, हरियावां संजय सिंह सचिव गन्ना समिति अजय प्रताप सिंह के साथ ही डी.सी.एम. शुगर यूनिट हरियावां के महाप्रबन्धक (गन्ना) संजीव सिंह तोमर, गन्ना प्रबन्धक नरेन्द्र सिंह, गन्ना प्रबन्धक देवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। समिति सचिव अजय प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त सट्टा प्रदर्शन मेला 20 से 30 सितम्बर तक चलेगा। सट्टा प्रदर्शन मेला में गन्ना विकास पसिद हरियावां व लोनी परिषद व मिल के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। किसान अपने सट्टों को देखकर किसी भी प्रकार की त्रुटियों यथा उपज बढ़ोत्तरी, कृषि योग्य भूमि, मोबाइल नं. आधार नं. बैंक खाता सं. व गन्ना सर्वे से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण करा सकेंगे। मेले में प्राप्त आपत्तियों तथा शिकायतों के निस्तारण के लिए किसानों को यह आखिरी मौका है। उन्होंने आगे बताया कि जिन किसानों को नया सदस्य बनना है, वह भी 30 सितम्बर तक अपनी सदस्यता के लिए अनिवार्य रूप से आवेदन कर लें। इसके पश्चात् किसी भी प्रकार की शिकायत का निस्तारण सम्भव नहीं होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










