निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौर ग्राम निवासी राजस्व लेखपाल सुधीर त्रिपाठी के पिता का आकस्मिक निधन ह्रदय गति रुकने से हो गया। सुशील त्रिपाठी कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) के पद पर जौनपुर जनपद के केराकत तहसील पर कार्यरत थे। रविवार की शाम उनका देहांत हो गया। छोटे पुत्र विश्वास त्रिपाठी ने मणिकर्णिका घाट पर मुखाग्नि दें उनका अंतिम संस्कार किया। उनके आवास पर सोमवार को राजातालाब तहसील व केराकत तहसील के राजस्व कर्मियों समेत तमाम क्षेत्रवासी, पत्रकार, पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त किए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।