HomeVaranasiजैविक खेती की तकनीक सीखने चोलापुर पहुंचे हरहुआ के किसान

जैविक खेती की तकनीक सीखने चोलापुर पहुंचे हरहुआ के किसान

जैविक खेती की तकनीक सीखने चोलापुर पहुंचे हरहुआ के किसान

विवेक राय
दानगंज, वाराणसी। कृषि विभाग द्वारा द्वारा संचालित नमामि गंगे योजनान्तर्गत हरहुआ विकास खण्ड में गठित जैविक कृषक समूहों के प्रगतिशील किसानों ने मंगलवार को चोलापुर विकासखंड के बबियांव स्थित जयश्री बाग का भ्रमण किया। इस दौरान जयश्री बाग के सौरभ रघुवंशी ने हरहुआ के किसानों को अमरूद की देशी व विदेशी प्रजातियों के साथ ही अमरूद की रेड डायमंड प्रजाति पर बिस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को अमरूद, नींबू, आम, बेर, अनार की जैविक बागवानी के संबंध में अवगत कराया।

जनपद के उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के आदेशानुसार नमामि गंगे योजनान्तर्गत कृषक भ्रमण कार्यक्रम के तहत बबियांव स्थित जयश्री बाग पहुंचे हरहुआं के किसानों ने मछली तालाब, गिर नस्ल व साहीवाल नस्ल की गाय, सौर ऊर्जा पम्प का अवलोकन किया। भ्रमण के पश्चात जयश्री बाग में आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम नमामि गंगे योजना के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा व चोलापुर के खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को जैविक खेती, दशपर्णी अर्क,जीवामृत,जीवामृत,ड्रिप इरीगेशन पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।इस दौरान तकनीकी सहायक बच्चूलाल, राहुल, सिद्धार्थ, धनंजय, पूनम पटेल, रीता, सुनीता आदि किसान उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read