परिवार परामर्श केन्द्र ने विवाद समाप्त कराते हुये दो परिवारों को टूटने से बचाया
रूपा गोयल
बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में परिवार परामर्श केन्द्र बाँदा पुलिस टीम और समाजसेवियों द्वारा परिवारिक आपसी झगड़े को समाप्त कराकर सुलह कराते हुए परिवारों को टूटने से बचाया।
पहले मामले में गौरा देवी पत्नी बलबीर निवासी ग्राम तिन्दवारा थाना कोतवाली नगर व दूसरे मामले में होरी लाल पुत्र पंचा निवासी ग्राम तिन्दवारा बनाम उमेश पुत्र राजू निवासी ग्राम नई दुनिया थाना गिरवां जनपद बांदा ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पति व ससुरालीजन उनके साथ मारपीट गाली गलौज करते हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रार्थना पत्र के निस्तारण हेतु प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायत को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनो पक्षों को समझाया गया। दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा दोनों पक्षों को साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी तथा यह भी कहा गया कि आपस में तारतम्यता बनाकर रहें। समझौता कराने वाली टीम में निरीक्षक सविता श्रीवास्तव, रिज़वान अली काउंसलर व आरक्षी कल्पना कौशल मौजूद रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













