HomeVaranasiआयुष्मान कार्ड की प्रगति न होने पर जिम्मेदारी तय की जायेगी: दीपांकर

आयुष्मान कार्ड की प्रगति न होने पर जिम्मेदारी तय की जायेगी: दीपांकर

आयुष्मान कार्ड की प्रगति न होने पर जिम्मेदारी तय की जायेगी: दीपांकर

जितेन्द्र सिंह चौधरी
हरहुआ, वाराणसी। स्थानीय सभागार में आयुष्मान कार्ड की प्रगति समीक्षा बैठक बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में आयुष्मान कार्ड नोडल वाराणसी डा. आरके सिंह ने आशा, एएनएम और पंचायत सहायकों की प्रगति की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य ने लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, पंचायत सहायकों और आशा संगिनी को आगाह किया कि प्रगति न होने की दशा में संबंधित कर्मी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि अब प्रत्येक ग्राम में एक नोडल बनाया गया है जो स्वास्थ्य कर्मी, पंचायत सहायक और कोटेदार से समन्वय स्थापित करके आयुष्मान कार्ड की प्रगति सुनिश्चित करेगा। पूर्ति निरीक्षक मिथिलेश सिंह ने कहा कि इस संबंध में पूरा सहयोग करने हेतु प्रत्येक गाँव के कोटेदारों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। बैठक में एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह, एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड़, एचईओ सतीश गुप्ता, बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read