HomeLucknowव्यापारियों से दरोगा ने की अभद्रता, आक्रोश

व्यापारियों से दरोगा ने की अभद्रता, आक्रोश

व्यापारियों से दरोगा ने की अभद्रता, आक्रोश

अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता के प्रतिष्ठान पर बीती रात लगभग 10:30 बजे दो अनजान व्यक्तियों जो कि ग्राहक के रूप में आए थे। उनके द्वारा दुकान पर स्टाफ से मारपीट बदतमीजी एवं गाली गलौज करने के प्रकरण को लेकर चिनहट थाने पर सूचना दी गई। जिसके फलस्वरुप वहां पर मौजूद रात्रि ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा द्वारा नीरज गुप्ता जी एवं साथ में मौजूद कई व्यापारियों के साथ गलत भाषा का प्रयोग करने, आरोपियों के पक्ष में बोलने एवं व्यापारियों को धमकाने का प्रयास किया गया जिसके लिए आज भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल की संपूर्ण टीम के द्वारा भारी विरोध दर्ज कराया गया। मौके की नजाकत को समझते हुए प्रभारी निरीक्षक स्वयं जिला कार्यालय पर आए और उन्होंने व्यापार मंडल पदाधिकारी की मांग को मानते हुए यह आश्वासन दिया कि अगले सात दिनों में उक्त दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read