चौपाल के जरिये जनसमस्याओं का करवायें निस्तारण: डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में नगर विकास के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली वाले नगर पंचायत बंकी, देवा, जैदपुर व सतरिख पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये संबंधित अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति करने हेतु अभी से ठोस प्रयास किए जायं। तालाबों के आवंटन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुये शत-प्रतिशत तालाबों का आवंटन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि तालाबों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए और उनके संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाय। अतिक्रमण नियंत्रण के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक नगर निकाय में सप्ताह में एक दिन अतिक्रमण विरोधी अभियान अनिवार्य रूप से चलाया जाए। स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने के निर्देश दिये। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट तेजस के0, डिप्टी कलेक्टर मधुमिता सिंह, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



