खड़ंजा उखाड़े जाने से ग्रामीणों में भड़का आक्रोश
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। विकास खंड सिद्धौर के अंदका गांव में खड़ंजा उखाड़े जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में कोर्ट के आदेश का पालन किया जा रहा था लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग गांव का मुख्य रास्ता है जिससे होकर प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन और सरकारी राशन की दुकान तक आवागमन होता है। ऐसे में इस रास्ते के बंद हो जाने से गांव के लोगों, खासकर बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। गाटा संख्या 328 के भूमि स्वामी कौशल किशोर ने इस भूमि को लेकर न्यायालय से आदेश प्राप्त किया है। न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश में या संबंधित गाटा धारकों को मुआवजा देने या फिर खड़ंजा हटाने की बात कही गई है। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ग्राम विकास अधिकारी जनार्दन चौहान, एडीओ एवं ग्राम प्रधान मौके पर मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



