HomeTrendingनाबालिग से छेड़खानी की शिकायत करना पड़ा भारी

नाबालिग से छेड़खानी की शिकायत करना पड़ा भारी

  • नाबालिग से छेड़खानी की शिकायत करना पड़ा भारी

  • दबंगों ने बरपाया कहर, चार को आयीं गम्भीर चोटें

  • सलोन क्षेत्र के पूरे बक्तावर मजरे दुबहन का है मामला

तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। पुरानी रंजिश को लेकर बेखौफ दबंगों ने परिवार भर पर लाठी—डंडों से जमकर कहर बरपाया है जिसमें एक नाबालिक बच्ची सहित चार लोगों को गम्भीर चोटे आई हैं। पीड़िता कि मानें तो नाबालिग बच्ची से हरिकेश पुत्र इंद्रपाल द्वारा छेड़खानी किया गया था। जिसकी शिकायत करने पर दबंगों ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया।
मामला जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र स्थित पूरे बक्तावर मजरे दुबहन गांव का है जहां के निवासी रेनू पत्नी छोटेलाल ने बताया कि नाबालिग पुत्री से हरिकेश द्वारा अश्लील हरकत करने पर नाबालिक बच्ची ने घर पर घटना की जानकारी दिया जिससे खफा होकर हरकेश के साथ रामकेश, सज्जन लाल, रामरतन, राजू, रतन लाल रीना व सरिता देवी ने मिलकर लैक्टीवा डंडों से हमला बोल दिया। आधा घंटा तक चले खूनी संघर्ष में नितिन कुमार मौके पर ही बेहोश हो गये। नाबालिग बच्ची भी घायल हो गई। घायल रेनू के परिवारी जनों को ईलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन ले जाया गया जहां से छोटे लाल, नन्हे लाल व नितिन को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां हालत नाज़ुक बनी हुई है।

पुरानी रंजिश को लेकर हुई है मारपीट: इंस्पेक्टर
इस बाबत सलोन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बालेंद्र गौतम ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। इसी बीच नाबालिग बच्ची को भी चोट आई है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read