HomeTrendingशादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, एससी/एसटी एक्ट में थी...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, एससी/एसटी एक्ट में थी तलाश

  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, एससी/एसटी एक्ट में थी तलाश

तेजस टूडे सं.
राहुल तिवारी
अलीगढ़। हरदुआगंज थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीते 10 फरवरी को वादी द्वारा थाना हरदुआगंज में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपी प्रशान्त पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम बुढ़ासी थाना हरदुआगंज ने शादी का झांसा देकर उसकी बहन के साथ गलत काम किया। जब पीड़ित पक्ष ने विरोध किया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी। मामले में थाना हरदुआगंज पर धारा 333/69/351(2) बीएनएस एवं 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हरदुआगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रशान्त को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौड़, उपनिरीक्षक अजहर हसन तथा कांस्टेबल धर्मवीर शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read