नशे के काले कारोबार में पुलिसिया हिस्सेदारी से नहीं लगाया जा रहा अंकुश!

  • नशे के काले कारोबार में पुलिसिया हिस्सेदारी से नहीं लगाया जा रहा अंकुश!

  • गुलाब का पुरवा, कलसहा एवं रायपुर महेरी में सिस्टम के सहारे बिक रहा गांजा

  • भुएमऊ, माखा का पुरवा और भदोखर अवैध शराब के सबसे सुरक्षित स्थान

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। सरकार के सिस्टम को आईना दिखाने में खाकी का सबसे अहम किरदार है। जब कमान संभालने वाले के हाथ ही नोटों की महक में समा जायं तो फिर न्याय की आस करना बेमानी ही है। गौरतलब है कि भदोखर थाना क्षेत्र में नशे का काला कारोबार खूब फल फूल रहा है।
उल्लेखनीय है कि गुलाब का पुरवा, कलसहा और रायपुर महेरी में पुलिसिया गठजोड़ से अवैध गांजे की बिक्री लंबे अरसे से हो रही है। कई बार उच्चाधिकारियों को दिखाने और पीठ थपथपाने के लिए छोटे मोटे गंजेड़ी को जेल भेज देते हैं जिस कारण बड़े कारोबारियों पर नजर नहीं जाती है। इसी तरह अवैध शराब के कारोबार के लिए भदोखर थाना क्षेत्र में भुएमऊ, माखा का पुरवा और भदोखर सबसे मुफीद स्थान माना जाता है।
वर्तमान प्रभारी के कार्यकाल में अवैध शराब कुटीर उद्योग के रूप में स्थापित होने की ओर अग्रसर है। सूत्र बताते हैं कि भुएमऊ में एक पूर्व प्रधान और पुलिस की जुगलबंदी से यह कारोबार लम्बे अरसे से चलाया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA