कायाकल्प टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
प्रदीप कुमार
बेनीगंज/हरदोई। अस्पतालों में ग्रेडिंग को लेकर राज्यस्तरीय कायाकल्प टीम ने कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने वार्ड, दवा कक्ष, ओपीडी, डिलीवरी रूम, वैक्सीन सेंटर, लेवर रूम, किचन, इमरजेंसी वार्ड, गार्डेन के साथ अन्य सेवाओं सहित पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम मे टीम ने अस्पताल के कर्मचारियों से उनके विभागों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की और संबंधित विषय पर सवाल जवाब किए। निरीक्षण के दौरान मरीजों को मिलने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली। वहीं भोजन की गुणवत्ता को भी जांचा परखा। अस्पताल के अंदर और बाहरी हिस्से का घंटों जायजा लेने के बाद टीम ने इस दौरान मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
वहीं सीएससी में टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं उपचार आदि की प्रगति रिपोर्ट पर स्वास्थ्य कर्मियों की जमकर सराहना की। टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक करते हुए सीएचसी में व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की। साथ ही जहां जहां व्यवस्था में कमी पाई गई उसे शीध्र दूर करने पर आपसी चर्चाएं हुई।
ज्ञात हो कि उपरोक्त सीएचसी बीते तीन वर्ष से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस) में नामित हैं और लगातार तीन वर्षों से कायाकल्प अवार्ड भी प्राप्त कर रही हैं। प्रभारी चिकित्सा बिपुल वर्मा ने बताया यहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की हकीकत परखने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से कायाकल्प टीम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी। जिसमें टीम द्वारा मूल्यांकन भी किया गया।
जिसकी रिपोर्ट स्टेट को भेजी जाएगी। स्टेट कायाकल्प टीम में डॉक्टर तौकीर नावी श्रीमती मृनालिनी उपाध्याय रामजन यादव डॉ दिलीप जायसवाल आदि रहे। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान टीम का समस्त स्टाफ के द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया। व पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














