Homeहरदोईजरा सम्भल कर, जानलेवा हुईं नयागांव से प्रताप नगर के बीच की...

जरा सम्भल कर, जानलेवा हुईं नयागांव से प्रताप नगर के बीच की सड़कें

जरा सम्भल कर, जानलेवा हुईं नयागांव से प्रताप नगर के बीच की सड़कें

प्रदीप कुमार
बेनीगंज/हरदोई। जिला मुख्यालय से सीतापुर प्रताप नगर चौराहा की ओर सफर करते समय चौकन्ना रहे दोपहिया तिपहिया चार पहिया वाहन सवार जरा सा चूके तो यह गड्ढे आपको गिरा कर चोटिल कर देंगे। 4 किलोमीटर बिलराया पनवारी राजमार्ग पर बने ये गड्ढे राहगीरों के लिए बवालेजान बन सकते हैं।

समय से मरम्मत न होने से हालात और बदतर हो सकते हैं। ऐसे में राहगीरों की भलाई इसी में है कि वो देख सुनकर धीरे-धीरे चलें। बता दें कि जनपद मुख्यालय से सीतापुर जाने वाले राजमार्ग पर नयागांव से प्रताप नगर चौराहा के बीच जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते लगभग आधा दर्जन बीच सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिन्हें बचाकर राहगीर निकलते देखे जाते हैं। इस 4 किलोमीटर के हिस्से में घरेहरा पुल के नजदीक कई गड्ढे तो बीच सड़क पर ही हैं साथ ही प्रताप नगर के एक पेट्रोल पंप के समीप तो सड़क उस तरह से टूटी कि बीच सड़क का डामर गिट्टी पूरी तरह गायब हो गया किनारे पर तो डामर गिट्टी नजर आता है जिस पर बाइक सवार बचते बचाते निकलते रहते हैं।

हद तो तब हो जाती है जब इन गड्ढों के नजदीक जिले के एक नामी भाजपा नेता का अक्सर उठना बैठना होता है। प्रदेश सरकार के गड्ढा मुक्ति अभियान का असर इस ओर नजर नहीं आता दिखाई दे रहा। जबकि उक्त सड़क मार्ग स्वयं राजमार्ग के रूप में है जिसके चौड़ीकरण कार्य को और प्रगति मिलने वाली है। बराबर निकलने वाले राहगीरों के अनुसार यह गड्ढे कई माह पुराने हो चुके हैं जिनकी बीते समय में लैपिंग भराई भी की गई थी पर छिटपुट बरसात हो जाने से वह और गहरे एवं घातक हो गए हैं जिनसे राहगीरों को आवागमन में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

प्रताप नगर के स्थानीय लोगों ने बताया कि इन गड्ढों को बचाने के चक्कर में कई बाइक सवार गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं पर किन्हीं कारणोंवश जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर आकर्षित नहीं हो पा रहा है। इसी तरह बांधा चौराहे के नजदीक एवं सिकरोहरी पुल से इटौली पुल तक सड़क किनारे कई गहरे एवं घातक गड्ढे हो चुके हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read