जेल, अस्पताल, सरकारी संस्थानों में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों के नियमित खाद्य सुरक्षा पर नजर रखें: एडीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जिलाधिकारी निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद स्तरीय समिति बैठक हुई जहां
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़, सहायक आयुक्त (खाद्य), आजमगढ़ मण्डल, निरीक्षक मॉटिरिंग सेल, आजमगढ़, अपर जिला पंचायती राज अधिकारी, मण्डी सहायक, आजमगढ़, पूर्ति निरीक्षक, आजमगढ़, जिला विद्यालय निरीक्षक, निरीक्षक बाट व माप विभाग, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला मत्स्य अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, दुग्ध विकास अधिकारी तथा खाद्य व्यापार मण्डल एवं औषधि संघ के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। उक्त बैठक में सुशील मिश्र सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। ने अध्यक्ष की अनुमति से बैठक के एजेण्ड़ा बिन्दु पर क्रमवार विभागीय पक्ष को सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सरकारी/गैर सरकारी समस्त प्रतिष्ठानों व शराब के संचालित प्रतिष्ठानों को खाद्य पंजीकरण/अनुज्ञप्ति आच्छादित करने व खाद्य पंजीकरण/अनुज्ञप्ति की संख्या में वृद्धि करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने जेल/अस्पताल/अन्य सरकारी संस्थानों में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों के नियमित निरीक्षण व नमूना संग्रह हेतु निर्देशित किया गया तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बडे प्रतिष्ठानों/विनिर्माण इकाईया के सम्बन्ध में कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर विक्रय करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों यथा ठेले, खुमचों पर खाद्य प्रतिष्ठानों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने व उन्हें खाद्य पंजीकरण एवं अनुज्ञप्ति से आच्छादित करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण रजनीश कुमार, गोविन्द यादव, कीर्ति आनन्द, संजय तिवारी, सुचित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत सिंह, अमरनाथ, बेबी सोनम आदि सम्मिलित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











