Homeबांदाटीबी मरीजों को गोदे लेने पर रोटी बैंक की टीम हुई सम्मानित

टीबी मरीजों को गोदे लेने पर रोटी बैंक की टीम हुई सम्मानित

टीबी मरीजों को गोदे लेने पर रोटी बैंक की टीम हुई सम्मानित

रूपा गोयल
बांदा। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आयुष्मान भवः कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल और सीएमओ डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव के द्वारा मण्डलीय चिकित्सालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रामकेश निषाद जल शक्ति राज्य मंत्री और आरके सिंह पटेल सांसद चित्रकूट धाम मण्डल बाँदा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रजत सेठ विधायक प्रतिनिधि बाँदा, संजय सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा बाँदा मालती बासु अध्यक्ष नगर पालिका रहे। इसके साथ ही सीएमएस एसएनमिश्रा तथा टी बी उन्मूलन कार्यक्रम को सही तरीके से संचालित करने वाले टीबी हास्पिटल के अधिकारी डा. अजय कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी, प्रदीप वर्मा जिला कार्यक्रम समन्वयक, गणेश प्रसाद जिला प्रचार प्रसार अधिकारी बाँदा की उपस्थिति में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में लगभग 30 बच्चों को गोद लेकर उनकी सभी प्रकार की ज़रूरतों को पूरा करने पर माननीय जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद और सांसद बांदा-चित्रकूट आरके सिंह पटेल के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्मान लेने के लिए बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के पदाधिकारी रिज़वान अली अध्यक्ष, इरफ़ान खान कोषाध्यक्ष, मोहम्मद अज़हर महामंत्री, सुनील सक्सेना संगठन मंत्री, अब्दुल मुजीब मीडिया प्रभारी, अलीमुददीन सदस्य आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read