Homeबाराबंकीशिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए करें निस्तारण: डीएम

शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए करें निस्तारण: डीएम

शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए करें निस्तारण: डीएम

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन सिरौली गौसपुर तहसील में किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। समाधान दिवस के दौरान वरासत, राशन कार्ड, राजस्व के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्रधानमंत्री आवास से सम्बन्धित प्रकरणों का निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराकर ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल 210 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 17 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से सम्बन्धित 81 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 26, विकास विभाग से सम्बन्धित 42, पूर्ति निरीक्षक से सम्बन्धित 43, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 04, अन्य विभागों से सम्बन्धित 14 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read