Homeआजमगढ़सर्वोदय पब्लिक स्कूल में रंगोली कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सर्वोदय पब्लिक स्कूल में रंगोली कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सर्वोदय पब्लिक स्कूल में रंगोली कार्यक्रम का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दीपावली पर्व के उत्सव के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विद्यालय के संस्थापक/ प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव, विद्यालय की निदेशिका कंचन यादव एवं प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने संयुक्त रूप से राम दरबार की पुष्पार्चना एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात लक्ष्मी-गणेश की पूजा, अर्चना एवं वन्दना से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। इसके बाद रामायण पर आधारित मनमोहक एवं भक्तिमय नृत्य नाटिका का भव्य मंचन बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। आकर्षक अल्पना/रंगोली का अनुपम चित्रण किया गया। इसी क्रम में बच्चों द्वारा हाऊस बोर्ड डेकोरेशन, दिया डेकोरेशन इत्यादि का आयोजन हुआ जहां विद्यालय के नन्हे—मुन्ने बच्चों के द्वारा हैलोविन पार्टी मनायी।
संस्था के संस्थापक/प्रबन्धक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है। जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने सत्य का साथ देते हुए असत्य पर विजय प्राप्त की, उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में इसी विचारधारा को अपनाना चाहिए। विद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग, विद्यार्थीगण सहित अन्य कर्मचारियों समेत विद्यालय के अभिभावकों को भी दीपावली पर्व की बधाई दिया। विद्यालय की निदेशिका कंचन यादव ने कहा कि हमें परम्पराओं और संस्कृतियों का आस्था के साथ निर्वाह करना चाहिए तभी हमारा सर्वांगीण विकास संभव है। भगवान श्रीराम के जीवन के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित भी किया। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग, विद्यार्थीगण एवं अन्य कर्मचारियों समेत विद्यालय के अभिभावकों को भी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनायें दी।
विधान तिवारी प्रधानाचार्य सर्वोदय पब्लिक स्कूल ने विद्यार्थियों को सत्य का आचरण एवं कर्म प्रधान बनने की प्रेरणा दिया। भगवान श्रीराम के धर्मपरायण जीवन का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। इस अवसर पर समस्त अध्यापकगण सहित अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read