‘मेरे तुम्हारे सबके लिये हैप्पी दिवाली’ पर बच्चों ने प्रस्तुत किये मनमोहक नृत्य
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम भव्यपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल तथा विद्यालय की उपप्रधानाचार्या मधु पाठक एवं कोआर्डिनेटर सुमन यादव के स्वागत से हुआ।
भारतीय परंपरा एवं संस्कृति का पालन करते हुए जूनियर वर्ग के बच्चों ने गणेश वंदना की अनुपम प्रस्तुति दी। रामचंद्र कृपाल भजमन’ के भजन पर संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। नन्हे-मुन्हे बच्चों ने ‘मेरे तुम्हारे सबके लिए हैप्पी दिवाली’ पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। ‘हैप्पी वाली फीलिंग लेके आयी दिवाली’ पर बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत करके संपूर्ण वातावरण को भक्ति रस से साराबोर कर दिया। सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने रामलीला का रंगमंचीय प्रदर्शन कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में ‘अष्टलक्ष्मी’ लक्ष्मी स्तुति सबके आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल ने बच्चों में दया, करुणा और मानवता की भावना का संचार करते हुए गौ-सेवा के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की उपप्रधानाचार्या मधु पाठक ने कहा कि दीपावली मर्यादा, सत्य, कर्म और सद्भावना का सन्देश देता है। प्रत्येक पर्व से हमें कुछ न कुछ सीखना चाहिए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कोर्डिनेटर सुमन यादव ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












