दबंग प्रधान ने साथियों संग मिलकर ग्रामीण को पीटा
तेजस टूडे सं.
मोहम्मद इरशाद
लखीमपुर। खीरी तहसील पलिया ग्राम गुलरा टांडा में दबंग बाबू प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने गांव के ही ग्रामीणों को पीट रहा है।
यदि कोई भी ग्रामीण किसी सरकारी योजना या किसी कार्य के बारे में प्रधान से बात करता है तो उसको इसी तरह से गांव में बेइज्जत करके उसको मारता है और अपनी दहशत फैलाकर लोगों के ऊपर अत्याचार भी कर रहा है। यदि किसी ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो जेल में बंद करवा देने की धमकी भी देता है। वीडियो में देख सकते हैं कि दबंग बाबू प्रधान जो सफेद गमछा डाले हुए हैं और ग्रामीण की गर्दन को दबाकर अपने साथियों के साथ उनको झंझोर रहा है। प्रधान का भाई मेंहदी भी लोगों को मारता—पीटता रहता है। ऐसा पहली बार नहीं कई बार हो चुका है। गुलरा टांडा गांव में इसी तरह से अभी दो-तीन दिन पहले सरकारी आवास योजना की आवाज उठाने वाले एक पत्रकार को भी उसी के घर में उसको घेर लिया गया था जिसके कारण पत्रकार अपनी जान बचाकर भागने पर मजबूर हुआ।
पत्रकार असगर अली ने बाबू प्रधान के खिलाफ पलिया क्षेत्राअधिकारी को शिकायत पत्र भी दिया जिस पर अभी दबंग बाबू प्रधान के खिलाफ किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सभी अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए बार-बार बोल रहे हैं किंतु दूसरी तरफ ऐसे दबंग बाबू प्रधान गूलरा टांडा के ऊपर कब पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












