नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पीजी कालेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
चन्द्रेश यादव
आजमगढ़। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पीजी कालेज देवगांव में बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधक संतोष यादव सहित सभी शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन के बाद ग्रुप ए को प्रथम स्थान दिया गया जिसमें ज्योति यादव, अंगद यादव, कोमल गुप्ता, सौम्या यादव, मुकेश सरोज, विनय कुमार थे।
प्रबंधक श्री यादव ने रंगोली का महत्व बताते हुए कहा कि रंगोली सकारात्मक सोच को बढ़ावा ही नहीं देती, बल्कि तनाव को भी दूर करती है। ऐसी प्रतियोगिता महाविद्यालय में होनी चाहिए। इस दौरान प्राचार्य डा. अशोक यादव, डा. सुरेश यादव, डा. सुनील यादव, डा. अभय यादव, डा. नीलम यादव, डा. पूनम विश्वकर्मा, डा. अंजली चौहान, रामाश्रय यादव बड़े बाबू, आदर्श गुप्ता, पुष्पा यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














