HomeArticleज्ञान सुधा (भाग-39)

ज्ञान सुधा (भाग-39)

ज्ञान सुधा (भाग-39)

तेजवंत गुणशील जे, काया नहिं परिमान।
गुण अनुरूपहिं पूज्य सब, देत सदा सुख त्रान।।
दानशीलता प्रियबचन, शूरवीर विद्वान।
यत्न किये नहिं मिलै बरु, जन्मजात गुण जान।।
हस्त रूप स्थूल तनु, बस कर अंकुश खर्ब।
लघु दीपक कर ज्योति घन, तिमिर नष्ट कर सर्ब।।
देखत लघु दिनकर लगै, प्रकटत तम चहुं नाश।
कुम्भज सोखि जलधि गयो, मन्त्र सर्व सुर वास।।
खल स्वभाव निज तजहिं नहिं, यत्न करै बहु कोइ।
बरु सीचहुं नवनीत पय, नीम मधुर नहिं होइ।।
सत्य मातु पितु ज्ञान पुनि, धर्म भातृ कर मान।
क्षमा शान्ति सुत नारि क्रम, जनम सफल जग जान।।
मृत काया तजि बंधु जन, पावक देहिं लगाइ।
गात जरै सोइ विमुख पुनि, सुकृत धर्म संग जाइ।।
खल नहिं त्यागत प्रकृति निज, उम्र देत बरु खोइ।
इन्द्रायण उद्भव पकै, कबहुं मधुर नहिं होइ।।
भूत प्रयोजन शोक नहिं, आगत सुधि तजि देहिं।
वर्तमान कृत कर्म वर, सुयश मधुर फल लेहिं।।
सकल मनोरथ जीव कहं, पूर्ण कबहुं नहिं होइ।
कर्म स्वबस फल दैव रूचि, सुख सन्तोषहिं सोइ।।
पर निन्दा वाणी विरत, मधुर वचन प्रिय डोर।
कर्म एक वर जगत महं, पूज्य होत चहं ओर।।


रचनाकार- डॉ. प्रदीप दूबे
(साहित्य शिरोमणि) शिक्षक/पत्रकार

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read