रैली नहीं, बल्कि गुण्डागर्दी हो रही
बोले- जखनियां रैली में पहुंचे लोग
उग्रसेन सिंह
जखनियां, गाजीपुर। स्थानीय बाजार अंतर्गत हमारा पेट्रोल पंप के बगल में हुई गठबंधन की सपा व सुभासपा गठबंधन के जनसभा में लोगों ने किया बहिष्कार। रैली में पहुँचे कुछ लोगों ने कहा कि यहां गुंडई को देख जनसभा से काफी लोग वापस लौट गये। वहीं रैली में पहुँचे विक्रमा राजभर से पूछा गया तो उसने बताया कि यहां लोग गुंडई कर रहे हैं, इसलिए हम लोग घर जा रहे हैं।
जो गुंडई पिछली बार सपा सरकार में हुई थी, वहीं गुंडई यह लोग आज भी कर रहे हैं जिससे यहां आए युवा कार्यकर्ताओं के पास बड़ों का सम्मान नहीं है और न ही यहां बुजुर्गों के बैठने की कोई उचित व्यवस्था है। जितने युवा कार्यकर्ता हैं, वह स्टेज पर बिना अनुमति के चले जा रहे हैं और नीचे मंच के चारों तरफ इकट्ठा होकर हुडदंगई करना, बड़े बुजुर्गों को धक्का देना, कुर्सी पर बैठे लोगों को हटा देना आदि प्रक्रिया इस जनसभा में चल रही है। जो लोग रैली में भाड़े की गाड़ी से आये हैं, वह या आस-पास बैठे रह गये या सम्मानित व्यक्ति कोसों दूर खड़े रह गये और फिर वापस घर चले गये। वह नजारा जब हम लोगों ने देखा तो तो हम लोग भी वहां से वापस हो गये।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जखनिया सुरक्षित विधानसभा गठबंधन के प्रत्याशी द्वारा ऊंचे स्वर में बताया यहां के पत्रकारों से हमें कोई लेना-देना नहीं है। इस तरह की पत्रकारों के प्रति अपशब्द भाषा सुनने के बाद गाजीपुर से आए हुए सभी सम्मानित पत्रकार सभा से चले गये। इस तरह गठबंधन प्रत्याशी का रवैया देखने को मिला। अभी विधायक नहीं हुये, समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बनी लेकिन इस तरह से अनाप-शनाप बोलना इस बात को दर्शाता है कि आगे इस विधानसभा के लोगों का भविष्य 5 साल के लिए गर्त में चला जाएगा। अब इस बात को लेकर जखनिया के सारे मतदाताओं को निर्णय लेना है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














