पुण्यतिथि पर याद किये गये राजीव गांधी
पुण्यतिथि पर याद किये गये राजीव गांधी
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। अपने अल्प समय के राजनैतिक कार्यकाल में उन्होने देश की युवा शक्ति को मजबूत बनाने के लिये अहम योजनाओं की शुरूआत किया। 18 वर्ष के नौजवानो को मताधिकार देने का ऐतिहासिक निर्णय राजीव गांधी का था।
उक्त उद््गार पूर्व सांसद डा0 पीएल पुनिया ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में व्यक्त किये। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तनुज पुनिया ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा कि भारतीय लोकतंत्र को सत्ता के दलालो से मुक्त कराने, भ्रष्ट नौकरशाही को आडे़ हाथों लेने वाले वह देश के पहले नौजवान प्रधानमंत्री थे। उन्होंने विश्व को एहसास करा दिया कि भारत एक महान शक्ति है जिसे दुनिया की कोई ताकत अनदेखी नही कर सकता है। अपने कार्यकाल में अद्भुत राजनैतिक कार्यशैली के चलते उन्हांेने असम, मिजोरम, पंजाब समझौते सहित श्रीलंका में शान्ति सेना भेजने, 18 वर्ष के नौजवान को मत का अधिकार, पंचायती राज को शामिल करने जैसा ऐतिहासिक कार्य किया। पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विश्व के सबसे बडे़ प्रजातांत्रिक देश में सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने का गौरव पाने वाले राजीव गांधी ने अपनी आधुनिक विचारधारा और युवा सोच के साथ देश को शक्तिशाली, सम्पन्न, एवं समृद्ध राष्ट्र बनाने में अपना अहम योगदान दिया। देश के नौजवानों में नई उम्मीदे जगाई। अपने प्रधानमंत्री काल में कम्प्यूटर, संचार, विज्ञान और प्रद्यौगिकी को नई दिशा देकर नई शिक्षा नीति की घोषणा कर शिक्षा क्षेत्र में देश को खूब बढ़ावा दिया। इस अवसर पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।