Jaunpur News : चुनाव सुधार वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नोटा जीते तो पुनः हो चुनावः अनिल शर्मा
प्रियंका अव्वल, ज्योति द्वितीय व संगीता को मिला तृतीय पुरस्कार
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के मां वैष्णी एजुकेशनल ट्रस्ट करंजाकला एडीआर व यूपी इलेक्शन वॉच के संयुक्त तत्वावधान में चुनाव सुधार युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि एडीआर के प्रदेश कोआर्डिनेटर अनिल शर्मा ने एडीआर के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, संविधान में मतदाताओं को यह अधिकार दिया है कि यदि विधानसभा या लोकसभा में मतदाताओं को यदि कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं हो तो वह एबीएम की मशीन में आखरी बटन नोटा का दबाकर अपना वोट दे सकता है। उन्होंने कहा कि आज जरूरी यह है कि नोटा अधिक मतों से जीते तो उस विधानसभा का चुनाव निरस्त कर पुनः चुनाव कराया जाए संसद में इसका कानून बनना चाहिए सभी छात्र-छात्राओं ने इस प्रस्ताव का सव सम्मति से समर्थन किया।
एडीआर के राज्य समन्वयक संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले दो दशक से राज नैतिक दलों में दलबदल की प्रवृत्ति बढ़ गई है, इसलिए संसद और चुनाव आयोग को ऐसा कानून बनाना चाहिए कि यदि कोई नेता अपना दल बदलकर दूसरे दल में जाता है तो वह नेता कम से कम 5 साल तक उस पार्टी में काम करें तभी उसे टिकट दिया जाना चाहिए। ऐसा कानून बनाने के लिए छात्र-छात्राओं ने इस प्रस्ताव का भी समर्थन किया। एडीआर के जिला प्रतिनिधि रमेश यादव ने कहा कि आप लोग अपने मत का महत्व समझते हुए अच्छे और सच्चे प्रत्याशी को वोट दें। महाविद्यालय के शिक्षक डा. प्रभाकर ने कहा कि आज सभी लोग अपनी जानकारी को बढ़ाते हुए हमेशा जनप्रतिनिधि ऐसा चुने जो मतदाताओं की समस्याओं को निराकरण में प्राथमिकता देता हो। इस अवसर पर जगदीश, रूपा, अंजलि, संगीता, हेमा, गुड़िया ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एवं सभी के प्रति धन्यवाद रमेश यादव ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













