HomeTrendingपूरनपुर रामलीला मेले का हुआ समापन

पूरनपुर रामलीला मेले का हुआ समापन

  • पूरनपुर रामलीला मेले का हुआ समापन

  • विधायक बाबूराम पासवान और शैलेन्द्र गुप्ता ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। पूरनपुर नगर के श्री रामलीला मेला मैदान में आयोजित भव्य मेले का समापन धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में शैलेंद्र गुप्ता ने विधायक बाबूराम पासवान के साथ सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान अतिथियों ने सुंदर झाँकियों का अवलोकन किया और मेले की व्यवस्थाओं की सराहना किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य नागरिकों तथा मेला कमेटी के सभी सदस्यों को विधायक बाबूराम पासवान व मुख्य अतिथि शैलेंद्र गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया जिससे उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन हुआ। कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य और सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read