HomeTrendingब्राह्मण सम्मेलन में सवर्ण आयोग बनाने की मांग

ब्राह्मण सम्मेलन में सवर्ण आयोग बनाने की मांग

  • ब्राह्मण सम्मेलन में सवर्ण आयोग बनाने की मांग

तेजस टूडे ब्यूरो
नन्द कुमार मिश्रा
लखीमपुर खीरी। ब्राह्मण महासभा समन्वय समिति की संगोष्ठी का आयोजन रामभूषण दास लधड बाबा अंतर्वेद की अध्यक्षता और शिशिर शुक्ला 7के संचालन में जिला पंचायत गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। यूपीसी, सवर्ण आयोग, दलित एक्ट व वर्तमान आरक्षण व्यववथा पर चर्चा की गयी और ब्राह्मणों पर टीका टिप्पनी पर आक्रोश व्यक्त किया गया। आगे सभी सवर्ण समाज की बैठक जल्द आयोजित की जायेगी। सभा में विभिन्न संगठनों 6के लोग उपस्थित रहे। सभी लोगो ने अपने विचार भी रखे जिसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष धीरज शुक्ला ने उपरोक्त विषय पर चर्चा किया।
इसी क्रम में प्रगतिशील ब्राह्मन महासभा के अध्य्क्ष नन्द कुमार मिश्रा ने समाज को एक जुट होकर समस्याओ से निपटने और राजनीति में अपनी भूमिका पर विचार प्रकट किया। ब्राह्मन परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष अवधेश मिश्र ने ब्राह्मणों के लिए हर स्थिति में अपना सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया। पूर्व प्राचार्य दयानन्द शुक्ला ने कर्तव्यों और समाज के प्रति जुम्मेदारियों पर चर्चा किया। विनोद तिवारी ने हर कदम पर ब्राह्मणों के लिए साथ रहने का वचन दिया।
गोला से आये डा. पियूष मिश्रा ने वर्तमान सरकार क़ी उपरोक्त विषयों को लेकर नाराजगी व्यक्त किया। बाबा जी ने अपने आशीष वचनों में पूरे समाज को एकत्रित रहकर ब्राह्मण युक्त कर्मो पर जोर देते हुए प्रत्येक ब्राह्मण को प्रतिदिन 12 माला गायत्री करने का आह्वान किया और पूरे समाज को दहेज जैसी कुप्रथा से दूर रहने का संदेश दिया। अंत में अनूप शुक्ला द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और एकजुटता के साथ रहने और अपने को ब्राह्मण समझने का आह्वान किया।
सभा को सम्बोधित करने वालों में आचार्य संजय मिश्रा, आशू मिश्रा, राघव राम तिवारी, मोहन बाजपेई, डॉ अजय अवस्थी पलिया, प्रो० डीएन मालपनी, पंकज मिश्रा, अवधेश त्रिपाठी, विनीता त्रिपाठी, ब्रज बिहारी शुक्ला, शिव कुमार मिश्रा, बब्बन शुक्ला, एड अशोक अवस्थी, एड प्रभात शुक्ला, रमेश त्रिपाठी, रामकिशोर सफ्ल महराज, क्षेल बिहारी पांडेय सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में अनिल अमल ने बहुत ही सरगर्भित भाषा में हम सभी का मार्गदर्शन किया।

 

 

 

 

Must Read