HomeTrendingपोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

  • पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। बल्लभ नगर स्थित जिला कार्यालय में भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक श्रद्धांजलि हुई। उनका निधन 30 नम्बर को पटना के एक निजी अस्पताल में हो गया था। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले मरौरी ब्लाक सचिब कॉमरेड शम्स विकास एडवोकेट ने कहा कि कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य 28 जुलाई 1974 में पुनर्गठित भाकपा माले लिबरेशन की तीन सदस्यीय केंद्रीय कमेटी के अंतिम जीवित सदस्य थे।
कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य ने 1973 में उस दौर में पुर्णकालिन कार्यकर्ता बनने का निश्चय किया था जब पार्टी चौतरफा राज्य और सामंती ताकतों के दमन के चलते बिखराव की स्थिति में चली गयी थी। कॉमरेड ने पार्टी और विचारधारा के बिखरे सूत्रों को जोड़ते हुए कॉमरेड विनोद मिश्र के साथ मिलकर अखिल भारतीय स्तर पर पार्टी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।अपने 52 साल के राजनीतिक जीवन के दौरान उन्होंने पूर्ण समर्पण और दृण इच्छाशक्ति से न केवल पार्टी को देश के विभिन्न राज्यों में विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि मार्क्सवाद और लेनिवाद के वसूली सिद्धान्तों के आधार पूरी पार्टी का मार्गदर्शन करते रहे। कॉमरेड भट्टाचार्य अपने कार्यकताओ से बेहद स्नेह करते थे जिसकी अमिट छाप पार्टी कार्यकर्ताओं के स्मृति में अंकित है। पीलीभीत में पार्टी संगठन के निर्माण और जनांदोलनों के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
श्रदांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड सईद खां ने कहा कि कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य का जाना पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। देश में जब भाजपा द्वारा अपने साम्प्रदायिक एजेंडे के तहत जनता पर फांसीवादी निजाम थोपा जा रहा है और आम जनता के अधिकारों का दमन किया जा रहा है, तब कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य का जाना वाम और प्रगतिशील धारा के लिए एक गम्भीर झटका है। श्रदांजलि सभा में ब्लाक सचिव देवी दयाल, जिला कमेटी सदस्य धर्मेंद्र पांडेय, सुभाष, रामचंद्र वर्मा, राम भरोसे, मनोहर लाल, गोपाल मिश्रा, डॉ उमर, किशन लाल एडवोकेट सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read