उप डाकघर में आधार कार्ड बनवाने को लेकर जनता परेशान
अमित त्रिवेदी
हरदोई। उप डाकघर शाहबाद में आधार कार्ड बनवाने को लेकर आम जनता को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहां तैनात बाबू सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 तक ही आधार कार्ड बनाते व संशोधन करते हैं। जबकि निर्धारित समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। अब आप सोच रहे हैं कि बचे 01 घंटे में बाबू जी क्या करते होंगे तो जान लीजिए डाकघर के आसपास कुछ दुकानदारों ने भ्रष्टाचार फैला रखा है जो दुकान से ही दलालों के माध्यम से आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। होता यह है कि जब बाबू 12 बजे ही आम जनता को फार्म जमा करने से मना करने लगते हैं। तब डाकघर में ही मौजूद दलाल उनसे सम्पर्क कर आधार कार्ड बनवाने की बात कर अवैध रकम के रूप में 500 से लेकर 1000 रुपए तक ले लेते हैं। फिर फार्म जमा भी हो जाता है यहीं नहीं फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तुरंत तैयार कर रहे हैं जिससे तुरंत संशोधन किया जा सके। जबकि निर्धारित शुल्क का चार्ट पीछे ही लगा रहता है लेकिन सब ताक पर रखकर इतने बड़े पैमाने पर भारत सरकार की संस्था में विभागीय कर्मचारियों द्वारा अवैध धन उगाही हो रही है। इससे पहले भी बिलग्राम के उप डाकघर में आधार कार्ड के नाम पर वसूली की खबरें छपती रहती हैं लेकिन उच्चाधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










