Homeहरदोईअधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

अमित त्रिवेदी
हरदोई। हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर जिले में बर काउंसिल के आवाहन पर अधिवक्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। तत्पश्चात जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया। बताते चलें कि हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस ने अभद्रता की थी। इसी बात को लेकर बर काउंसिल के आवाहन पर प्रदेश भर के अधिवक्ता सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। जिले में भी तीन दिन अधिवक्ता होने हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। सोमवार को अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के पश्चात जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हापुड़ के जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग की गई। अधिवक्ता प्रोटेक्शन प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा अधिवक्ताओं पर दर झूठे मुकदमे स्पंज करने की मांग की गई। इस मौके पर अधिवक्ता महामंत्री आदर्श पाण्डेय, विजय मोहन बाजपेई, प्रीती द्विवेदी, अखिलेश पाण्डेय, सतीश शुक्ला, विजय पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read