सम्पूर्ण समाधान दिवस में गूंजा जनता का भरोसा, आईजी ने सुनीं फरियादें
तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को तहसील सदर सभागार में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अमित पाठक तथा दुर्गा शक्ति नागपाल ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व मामलों, पुलिस शिकायतों तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आईजी अमित पाठक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है और पुलिस व राजस्व विभाग आपसी समन्वय बनाकर शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण करें। उन्होंने सक्षम न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने तथा आदेशों की अवमानना करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये। इस दौरान प्रतीक भूषण सिंह बतौर जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



