हादसे को अंजाम देने के बाद वाहन सहित फरार हुआ चालक
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार 3 लोगों को मारी टक्कर। हादसे में बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से हुए घायल। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने 2 लोगों को मृत घोषित किया। घटना में घायल 1 शख्स का अस्पताल में इलाज जारी। हादसे को अंजाम देने के बाद वाहन सहित फरार हुआ चालक। हादसे में टक्कर लगने के बाद बाइक से दूर छिटक कर गिरे थे बाइक सवार। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय पुलिस हादसें को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की तलाश सहित मामले में कार्रवाई में जुटी। यह घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र के टिकरी बुजुर्ग गाँव के पास की है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



