पुरूषोत्तम मास: मास पारायण श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ तैयारियां पूरी
तेजस टूडे सं
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में पुरुषोत्तम मास में मास पारायण श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। हवन कुंड पूजन सामग्री के साथ 100 कुंटल लकड़ी का प्रबंध आयोजकों द्वारा किया गया है और भी लकड़ियों का इंतजाम किया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले महायज्ञ के यज्ञाचार्य डा अखिलेश चन्द्र पाठक के नेतृत्व में सहयोगी वैदिक वेदपाठी ब्राह्मण आचार्य द्वारा हवन पूजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 17 मई से शुरू होकर 15 जून तक अधिक मास के समापन तक चलेगा। वहीं शाम को श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। मदन मोहन मिश्रा मानस कोविंद के मुखार बिंद से भक्तों को कथा श्रवण मिलेगा। आयोजन समिति ने जनपद के समस्त कथा प्रेमियों से अपील किया कि इस मास पारायण महायज्ञ में शामिल हों। कथा प्रवचन में पधारें। पूरे मास चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन सायं 4 बजे सायं 7 बजे तक एवं कथा का सायं 7 बजे से रात्रि 10 तक राम कथा का आयोजन किया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







