HomeBiharसिसौड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

सिसौड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

सिसौड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी
निशा
रामगढ़, कैमूर (बिहार)। पंचायत संसाधन केंद्र सिसौड़ा में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता सिसौड़ा पंचायत के वर्तमान मुखिया प्रदीप कुमार सिंह ने एवं कवि जनार्दन राम ने संचालन की। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव कुमार राय के साथ-साथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख संतोष राम, पशु चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वच्छता समन्वयक, प्रखंड के सभी विकास मित्र, प्रखंड के सभी कर्मी पंचायत स्तरीय कर्मी, रामगढ़ प्रखंड के कई मुखिया गण जिसमें बड़ौरा पंचायत के मुखिया पप्पू पासी, सहुका पंचायत के मुखिया मनोज राम, सदुल्लहपुर-डरवन पंचायत के मुखिया अम्बिका बिंद, अकोढ़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजन हर्षवर्धन उर्फ चुन्नू तिवारी , पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, उप सरपंच, वार्ड सदस्य जीविका दीदी, आशा ,आंगनबाड़ी एवं सिसौड़ा पंचायत के मतदातागण उपस्थित थे। पंचायत एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों द्वारा बिहार सरकार एवं केंद्र द्वारा प्रायोजित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई जिसमें वृद्धजन पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सुरक्षा पेंशन योजना, दिव्यांगजन पेंशन योजना स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं, कबीर और दृष्टि योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना जैसे तमाम योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर पंचायत के स्वच्छता कमी पर्यवेक्षक मनु कुमार एवं आमजन उपस्थित रहे। लोगों ने इस तरह के कार्यक्रम को एक सराहनीय कदम बताया जिसके माध्यम से लोगों ने अपने समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया और वर्तमान में चल रही योजनाओं की जानकारी ली। इस मौके पर वार्ड सदस्य निशा देवी, सत्येंद्र यादव, गोबिंद कुमार, कृष्णकांत उपाध्याय, शारदा देवी, अनिल कुमार गुप्ता, प्रियंका देवी, उप मुखिया नौरंगिया देवी, बृजमोहन राम, बिक्रम सिंह, मन्नू कुमार (स्वच्छता पर्यवेक्षक) आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read